किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन होने से एनएच-5 वाहनों की आवाजाही के लिए बंद
HNN/ किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते निगुलसरी ब्लाॅक प्वाइंट के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया है। लैंडस्लाइड होने से एनएच-5 वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।
वहीं मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से बार बार चट्टाने गिरती जा रही है। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय यह लैंडस्लाइड हुआ उस समय कोई भी वाहन मार्ग से नहीं गुजर रहा था अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
वहीं मौके पर पर तैनात पुलिस जवानों ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूर्णतया रोक दिया है। पुलिस व होमगार्ड जवानों ने भूस्खलन की सूचना डीसी किन्नौर को दे दी है। अब निगुलसरी के समीप वाहनों की आवाजाही पर तब तक रोक रहेगी जब तक पहाड़ी से भूस्खलन पूरी तरह से रुक नहीं जाता है।