Loading...

किन्नौर जिला में बी0पी0एल0 सूची में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 16 Jan 2026 Edited 16 Jan Quick read

जनजातीय जिला किन्नौर में बी0पी0एल0 सूची में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है। पात्र प्रार्थी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

रिकांगपिओ

प्रेस विज्ञप्ति 19 रिकांगपिओ 16 जनवरी, 2026

बीपीएल सूची में आवेदन की अंतिम तिथि तय

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में बी0पी0एल0 सूची में आवेदन करने के लिए 25 जनवरी, 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है तथा यह आवेदन संबंधित प्रार्थी के ग्राम पंचायत सचिव के पास दिए जा सकते है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।

सरकार के प्रयासों की जानकारी

उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार निर्धन एवं वंचित वर्गो के कल्याण के लिए प्रयासरत है।