किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शोंगटोंग से सांगला तक करेंगे कई उद्घाटन और बैठकें
रिकांगपिओ
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 5 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और स्थानीय जनता की समस्याएं भी सुनेंगे।
शोंगटोंग में पटवार खाना भवन का उद्घाटन
5 अक्तूबर को दोपहर 3:30 बजे मंत्री शोंगटोंग में नवनिर्मित पटवार खाना भवन का उद्घाटन करेंगे।
रिकांगपिओ में बैठक और भावानगर जातरू महोत्सव
6 अक्तूबर को वे रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में जनजातीय उत्सव की तैयारियों पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 8 अक्तूबर को भावानगर में आयोजित जातरू महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
रक्छम और सांगला में कार्यक्रम
9 अक्तूबर को वे प्रातः 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्छम और पशु औषधालय भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बौद्ध सामुदायिक भवन का शिलान्यास करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उसी दिन वे सांगला में आयोजित अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे।
चाँसू और सांगला उत्सव में होंगे शामिल
12 अक्तूबर को मंत्री ग्राम पंचायत चाँसू में जनसमस्याएं सुनेंगे और बोनिंगसारिंग में बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2 बजे वे सांगला उत्सव में मुख्य अतिथि रहेंगे और इसके बाद शाम 5 बजे झाकड़ी के लिए रवाना होंगे।