Loading...

किमटा की भाजपा को चेतावनी, सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर लगाएं लगाम

PRIYANKA THAKUR 27 Dec 2022 Edited 27 Dec 1 min read

HNN / शिमला

कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह सत्ता जाने के बाद लोगों से सहानुभूति बटोरने का असफल प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि आज प्रदेश में भाजपा की स्थिति खशयानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भाजपा को चेतावनी दी है कि वह अपने मुट्ठी भर कार्यकर्ताओ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर लगाम लगवाएं अन्यथा कांग्रेस भी ऐसी टिप्पणियों का मुहं तोड़ जवाब देने से पीछे नही हटेगी।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। भाजपा कांग्रेस के धैर्य की परीक्षा न लें। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेता सत्ता छीन जाने के बाद अपना मानसिक सतुंलन खोते जा रहें हैं और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा व अनाप शनाप बयानबाजी कर रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस समय आराम की बहुत जरूरत हैं।

किमटा ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश को वित्तीय संकट में डालने के लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने हमेशा ही झूठ बोल कर लोगों का गुमराह किया। किमटा ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस सरकार भाजपा के सभी काले कारनामों को जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी आंदोलन से न तो डरने वाली है और न ही घबराने वाली। उन्होंने भाजपा नेताओं को अपनी हद में रहने की सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें अपने गुनाहों की सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।