लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, छह…..

PARUL | 2 जनवरी 2024 at 1:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां ऋषिकेश में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान ललित, सीता देवी, राहुल, रजत, गरिमा और साहिल निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत का एक परिवार मनाली घूमने जा रहा था। इसी दौरान जब वह ऋषिकेश के पास पहुंचे तो कार के सामने लावारिस पशु आ गया जिसे बचाने पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार को निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। सभी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल घटना के संदर्भ पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]