किरतपुर-मनाली फोरलेन की सुविधा अब इस माह से ही मिलेगी…….
मौसम खराब होने के चलते पूरा नहीं हो पाया निर्माण कार्य
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ था। जिसके चलते कई कार्यों में भी बाधा आई। वहीं मौसम खराब होने से कई निर्माण कार्य भी पुरे नहीं हो सके है।
बता दें कि जिला बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन उद्घाटन 15 जून तक होना था। जिसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कई मंचों से की थी।
वहीं इस फोरलेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ही किया जाएगा। परन्तु लगातार खराब रहे मौसम के कारण 20 जून तक किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।
बताया जा रहा है कि लेकिन अब इस फोरलेन का इस्तेमाल लोग जुलाई माह से कर सकेंगे। फिलहाल फोरलेन को स्वारघाट से बिलासपुर के मंडी भराड़ी तक पूरी तरह से यातायात के लिए भी बंद कर दिया गया है, जिससे इसका जो कार्य शेष है, उसे जल्द से पूरा किया जा सके।
वहीं कंपनी ने काम तेज कर दिया है। हाल ही में हुई बारिश के कारण फोरलेन पर जगह-जगह ल्हासे गिरने शुरू हो गया है। इस कारण काम और बढ़ रहा है। गरामोड़ा से नेरचौक तक के निर्माण कार्य की बात करें तो अभी तक सुंदरनगर के हराबाग तक ही फोरलेन जुड़ा है।
इससे आगे बाईपास का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा जकातखाना में फ्लाईओवर का कार्य जारी है। वहीं कैंची मोड़ में समानांतर टनल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण मुख्य टनल को बंद किया गया है।