Loading...

किरनेश जंग से मिला संयुक्त पटवार व कानूनगो महासंघ जिला सिरमौर का प्रतिनिधिमंडल

Ankita • 24 Jan 2024 • 1 Min Read

प्रतिनिधिमंडल ने संघ की समस्याओं के संबंध में दिया ज्ञापन

HNN/ हिमाचल दस्तक

संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला महासचिव रजनीश शर्मा की अध्य्क्षता में पूर्व विधायक किरनेश जंग से पावंटा साहिब में उनके निवास स्थान पर मिला।

सर्वप्रथम संघ ने पटवारी एवं कानूनगो को जिला कैडर में रखने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया तथा इसके साथ ही इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी तथा समस्त मंत्रिमंडल व अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा का आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही किरनेश जंग को संघ की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया, जिसमें पटवारी एवं कानूनगो को ब्रॉडबैंड, जिला सिरमौर में पटवारी, कानूनगो व चौकीदार के रिक्त पदों को भरने, सी श्रेणी के सब डिवीज़न में रिकॉर्ड रूम अधिसूचित करने, पटवारी एवं कानूनगो के पदोन्नति नियमों में संशोधन करने, बंद किये गए संस्थानो को पुनः खोलने बारे आदि मुख्य मांगो को रखा।

इस मौके पर पावंटा इकाई प्रधान सीमापाल, महासचिव विष्णु भारद्वाज व अन्य सदस्य आकाश राठौर, सुरेंदर शर्मा, दर्शन सिंह, वंदना, विनीता देवी, भरत ठाकुर, शिव प्रकाश पथिक आदि उपस्थित रहें।