Loading...

किराना की दुकान से पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में भरमौर के बतोट गांव में पुलिस ने एक दुकान से अवैध शराब की 18 पेटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पवन कुमार किराना की दुकान पर काफी समय से अवैध शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां दबिश दी और मौके पर 18 पेटी अवैध शराब जब्त की।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।