किराने की दुकान से अवैध शराब की 29 पेटियां बरामद, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ चंबा
जिला चंबा में घरवाला उपतहसील के अंतर्गत घुवाला गांव में पुलिस ने एक किराने की दुकान से शराब की 29 अवैध पेटियां बरामद की है।
आरोपी की पहचान विपन निवासी गांव घुवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि विपन अपनी किराने की दुकान में अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।
इस दौरान दुकान से शराब की 29 अवैध पेटियां बरामद हुई। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।