HNN/चंबा
सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने फुलयात्रा पांगी उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतिभा सिंह ने फुलयात्रा पांगी उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि पांगी घाटी बहुत ही रमणीक है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने यह भी कहा कि पांगी घाटी के पारंपरिक व्यंजन और उत्पाद को उजागर करने के लिए विशेष कार्य योजना के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव लोक संस्कृति के परिचायक होते हैं। मेले और त्योहारौं से आपसी भाईचारा बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को भी मिलती है। सांसद ने किलाड़ के खेल मैदान को विकसित करने के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि पांगी घाटी में सड़क सुविधा व मोबाइल नेटवर्क सुविधा को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पांगी घाटी में चेहनी पास के लिए सुरंग के निर्माण का मामला प्रदेश सरकार से प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने किलाड़ की सड़क की बेहतर बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन से बातचीत करने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से यह भी आह्वान किया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group