HNN / ऊना
किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें एक 18 वर्षीय युवती भी शामिल है, जो मुख्य आरोपी की मदद कर रही थी। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी जो 11वीं कक्षा की छात्रा है, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी सहेली उसे अपने किसी दोस्त से मिलवाना चाहती थी। इसके बाद किशोरी ने उसके दोस्त से मिलने के लिए मना कर दिया।
लेकिन सहेली उसे बहला-फुसलाकर दोस्त की गाड़ी में बिठाकर होटल ले गई। यहां युवक के साथ अन्य युवक भी शामिल थे जिन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वहीं इस मामले में अब मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तारियां हो चुकी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





