Loading...

कीरतपुर-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें

Ankita • 5 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में कीरतपुर-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ है। बता दें डोहलूनाला टोल प्लाजा के समीप भूस्खलन होने के कारण सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरी। वहां दोनों तरफ आने-जाने वाले वाहनों को रोकने वाला भी कोई नहीं था, ऐसे में वाहन चालक अपनी मस्ती में आगे बढ़ते रहे और सामने मलबे व पत्थरों का ढेर देखकर अचानक उनके होश उड़ गए।

फिलहाल सड़क से मलबा हटाया जा रहा है लेकिन अभी भी पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। भूस्खलन होने की वजह से वाहन चालक और लोग काफी परेशान हैं। बता दें कि पहाड़ी के बिल्कुल नीचे रिवर राफ्टिंग संचालकों ने अपने बुकिंग काउंटर खोले हैं।

भूस्खलन होने की वजह से रिवर राफ्टिंग संचालकों को हमेशा अपनी जान का खतरा रहता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द मार्ग को बहाल करने की मांग की है। खबर की पुष्टि एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने की है।