कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
HNN/ मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है।
अब नया मामला मामला मंडी में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर झीड़ी के समीप का है, यहां दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा पांच लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, करेटा व टाटा सूमो गाड़ी एक ही लेन से गुजर रहे थे। इस दौरान दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और अन्य पांच लोग घायल हुए है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। एसएचओ अश्वनी ने मामले की पुष्टि की है।