Loading...

कुकलाह गांव में भारी बारिश का कहर, 12 घर व स्कूल का दोमंजिला भवन जमींदोज

Ankita • 26 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में भारी बारिश में जमकर तबाही मचाई है। जिला में भयंकर वर्षा में लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त करके रख दिया है। कई लोगों के मकान ध्वस्त हो चुके है। लोग अपने घरों से बेघर हो चुके है। जानकारी के मुताबिक, पंडोह के साथ लगते कुकलाह गांव में भी बारिश का काफी कहर देखने को मिला है।

बता दें वहाँ 23 अगस्त की सुबह हुई भारी बारिश से 12 घर और स्कूल का दोमंजिला भवन जमींदोज हो गए हैं। इसके अलावा कई घरों में दरारें आ गई है, जहां अब लोगों का रहना खतरे से खाली नहीं है। सभी लोगों को अब अपने रिश्तेदारों के घर जाकर रहना पड़ रहा है।

वहीं अधिकतर लोगों के पशु तो भारी बारिश में बह गए लेकिन जो बचे हैं उन्हें खुले आसमान के नीचे तंबुओं में रखा गया है। ग्राम पंचायत कुकलाह के प्रधान नोक सिंह ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए और उचित मुआवजा भी दिया जाएं।