Loading...

कुमारसैन तहसील में इस दिन स्थानीय अवकाश घोषित…

Ankita • 11 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल कुमारसैन की डीब पंचायत के भराड़ा में मनाया जाने वाला कुमारसैन क्षेत्र का पारंपरिक भराड़ा जागरा मेला 14 मई को मनाया जाएगा।

इसके लिए जिला प्रशासन ने कुमारसैन तहसील की परिधि में 14 मई को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। हालांकि पहले यह अवकाश 13 मई को घोषित था, जबकि मेला 14 मई को होना है।

इसे देखते हुए ग्राम पंचायत डीब के प्रधान राजकुमार कौल ने 29 अप्रैल को कुमारसैन के एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर अवकाश को 14 मई के दिन करने की गुहार लगाई थी।