Loading...

कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटा स्क्रैप से भरा ट्रक

PARUL • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में कालका-शिमला एनएच पर एक हादसा पेश आया है। जहां कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर स्क्रैप से भरा एक ट्रक पलट गया। हालांकि गनीमत यह रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक फ्लाईओवर से कालका की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह फ्लाईओवर से उतर रहा था तो चालक अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।

जिसके बाद लोगों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना धर्मपुर की टीम मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की। साथ ही एनएचएआई की क्रेन को बुलाया और पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटवाया गया।