लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुल्लू घूमने आये दो पर्यटकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जाँच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR | 18 जनवरी 2023 at 1:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

कुल्लू घूमने आये 2 पर्यटकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अर्जुन सेठी पुत्र मनीष कुमार सेठी निवासी कौशल पुरी कानपुर उत्तर प्रदेश अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था।

इस दौरान उसकी बरशैणी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जब उसके साथी उसे अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही , दूसरे मामले में मनाली के एक होटल में तमिलनाडु के पर्यटक रमेश (48) पुत्र पेरुमल निवासी मिठू पल्यालम गली कांचीपुरम जो घूमने आया था, अचानक तबीयत बिगड़ गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके चलते उसे अस्पताल लाया गया, यहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]