Loading...

कुल्लू-मनाली हाईवे ढाई महीने बाद वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बहाल

Ankita • 23 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

करीब ढाई महीने बाद कुल्लू-मनाली हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। बता दें यह मार्ग बीते 9 जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ था। परन्तु अब इतने समय बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है।

कुल्लू से मनाली का हाईवे डबललेन तैयार कर दिया है। वहीं मार्ग बहाल होने से अब वाहन चालकों ने भी राहत की साँस ली है। गौरतलब है कि बाढ़ के चलते कुल्लू से मनाली तक हाईवे पांच से छह जगहों पर ब्यास नदी में आई बाढ़ में पूरी तरह से बह गया था।

जिससे कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हाईवे के दुरुस्त होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।