Loading...

कुल्लू में इस दिन पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स…..

By PARUL Published: 19 Feb 2024, 4:30 PM | Updated: 19 Feb 2024, 4:30 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में 3 मार्च को नवजात से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनआर पवार द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए पांच स्वास्थ्य खंडो में 401 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इनमें घरद्वार के समीप बच्चों को दवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद चार और पांच मार्च को मॉपअप-डे निर्धारित किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले के 401 पोलियो बूथ में करीब 37000 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है, तीन से 5 मार्च तक सभी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।