Loading...

कुल्लू में शुरू हुई पैराग्लाइडिंग, पर्यटकों की बढ़ी संख्या

PARUL • 26 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में मौसम के खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटक अब कुल्लू व मनाली में पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रहे हैं। वहीं डोभी साइट पर भी पर्यटक पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि अभी तक पिछले वर्ष जितने पर्यटक नहीं आए हैं लेकिन धीरे-धीरे कुल्लू से मनाली के बीच फोरलेन में सुधार किया जा रहा है।

अब फोरलेन पर दोतरफा वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। जिससे कि वोल्वो बसों के मनाली तक पहुंचने से साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। तो वहीं डोभी पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सिकंदर का कहना है कि धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऑपरेटरों को अक्तूबर माह में कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद है।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला पर्यटन विकास अधिकारी के माध्यम से पैराग्लाइडिंग साइटों पर मार्शल नियुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। मार्शल पैराग्लाइडिंग की उड़ानों का नियमों के तहत संचालन सुनिश्चित करेंगे।