Loading...

कुल्लू व मनाली में बर्फबारी के चलते कल बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

Ankita • 4 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व मनाली में बर्फबारी व बारिश का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। ऐसे में लाहौल का कुल्लू से संपर्क कट गया है।

वहीं खराब मौसम के चलते कुल्लू और मनाली में कल स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। बता दें रविवार देर रात्रि से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश बर्फबारी से प्रदेश ने शीतलहर भी काफी बढ़ गई है।

बता दें राज्य में बर्फबारी के चलते रविवार सुबह दस बजे तक चार नेशनल हाईवे और 518 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। वहीं, 478 बिजली टांसफार्मर भी बंद हैं। इसके कारण कई भागों में ब्लैकआउट चल रहा है।