लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुल्हाल नहर में मिला पांवटा साहिब के चिकित्सक का शव

Ankita | 4 नवंबर 2023 at 3:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पावंटा साहिब

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित कुल्हाल के समीप नहर में पांवटा के डॉक्टर का शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान अनिल भट्ट (67) पुत्र जेएन भट्ट निवासी 24/2 बद्रीपुर, पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।

हालाँकि चिकित्सक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, कुल्हाल के समीप नहर में पॉवर हाउस के कर्मचारियों ने उक्त व्यक्ति का शव देखा। जिसके बाद उत्तराखंड के विकास नगर से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया।

पुलिस को मृतक के पास से उसका मोबाइल मिला। जिसके बाद मृतक के बेटे पियूष से बात करके उसकी शिनाख्त की गई। बता दें व्यक्ति काफी समय से जामनीवाला रोड पर निजी क्लिनिक चला रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]