Loading...

कृषि विश्वविद्यालय में वार्षिक खेल एवं एथलेटिक स्पर्धा संपन्न

Ankita • 9 Feb 2024 • 1 Min Read

रजत और दृष्टि सिंह सर्वश्रेष्ठ एथलीट

HNN/ कांगड़ा

चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में वार्षिक अंतर-कॉलेज खेल और एथलेटिक स्पर्धा शुक्रवार को संपन्न हुई। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. डी.के.वत्स ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। एथलेटिक्स में कृषि महाविद्यालय ने ओवरआल (समग्र ) ट्रॉफी जीती और डॉ. जी.सी. नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय को उपविजेता घोषित किया गया।

कृषि महाविद्यालय के रजत और दृष्टि सिंह को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। कुलपति डॉ. डी.के.वत्स ने सच्ची खेल भावना से खेल खेलने के लिए छात्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों के लिए चयनित टीमों को अंतर विश्वविद्यालय खेलों में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अधिक अभ्यास करना चाहिए।

छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. आर.एस.चंदेल ने बताया कि 250 से अधिक विद्यार्थियों ने पन्द्रह ट्रैक एवं फील्ड तथा थ्रो एण्ड जंप प्रतियोगिताओं तथा दस खेलों में भाग लिया। समापन समारोह में संविधिक पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।