कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी की दाखिला प्रक्रिया के लिए खुला पोर्टल
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्थित कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्नातकोत्तर और पीएचडी की दाखिला प्रक्रिया के लिए एडमिशन पोर्टल खोल दिया गया है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सत्र 2023-24 में विवि के चारों महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं और पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रिया होगी।
उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया से संबंधित तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विवि की वेबसाइट से प्रार्थी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।