Loading...

कृषि विश्विद्यालय के दो विद्यार्थियों का नई दिल्ली में 2 अक्टूबर को ‘पुष्प श्रद्धांजलि समारोह’ के लिए हुआ चयन

Ankita 25 Sep 2023 Edited 25 Sep 1 min read

महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाएंगे 2 विद्यार्थी

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्विद्यालय के दो विद्यार्थी नई दिल्ली में महात्मा गांधी व श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ‘पुष्प श्रद्धांजलि समारोह’ में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाएंगे।

कुलपति डॉ. डी.के.वत्स ने कृषि महाविद्यालय के चतुर्थ वर्ष के छात्र आर्यन गुप्ता और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की चतुर्थ वर्ष की छात्रा ईवा शर्मा की सराहना करते हुए उन्हे शुभकामनाएं दीं हैं।

विश्वविद्यालय के इन दोनों विद्यार्थियों का महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाने के लिए 2 अक्टूबर को संसद के सेंट्रल हॉल, नई दिल्ली में ‘पुष्प श्रद्धांजलि समारोह’ के लिए चयन हुआ है। इस कार्यक्रम का आयोजन संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान फॉर डेमोक्रेसीज द्वारा किया जा रहा है।