HNN/ पांवटा
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भाजपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पांवटा साहिब में भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के समर्थन में जनता से सहयोग मांगा। पांवटा साहिब के ज्वालापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र से हम बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लाए। मगर कांग्रेस सरकार ने कई वर्षों तक इन फाइलों को रोक कर रखा।
केंद्र की मोदी सरकार ने एम्स व सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्वीकृत किया। मगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 4 वर्षों तक एम्स और 8 वर्षों तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी को जमीन ना देकर जानबूझकर बड़े संस्थानों के विकास में बाधा पैदा की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह आज पंडाल में कुर्सियां कम पड़ गई है, उसी तरह मत पेटियों में इतना कमल का बटन दबाना कि प्रदेश में एक बार फिर जीत में पांवटा साहिब नंबर वन आ जाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में दोबारा से कमल खिल रहा है, दोबारा से भाजपा की सरकार बन रही है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का अनुराग ठाकुर ने जमकर गुणगान किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इंग्लैंड को विकास में पीछे छोड़कर विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं।
हिमाचल के विकास में प्रदेश की जनता के साथ कर्मचारियों की भी भूमिका है। हिमाचल प्रदेश को विकास में आगे बढ़ाने के लिए यहां के चुने हुए जनप्रतिनिधि, कर्मचारियों और जनता सबको मिलकर एक साथ काम करना है। अनुराग ठाकुर ने डबल इंजन की गाड़ी भाजपा संग पहाड़ी का नारा भी दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group