Loading...

केंद्र की हिमाचल को बड़ी सौगात, 4 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

PRIYANKA THAKUR 5 Jan 2023 Edited 5 Jan 1 min read

HNN / शिमला

केंद्र सरकार ने हिमाचल को बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में हिमाचल के लिए 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान की है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2,615 करोड़ रुपए है और ये सतलुज नदी पर बनेगा। परियोजना के निर्माण का काम सतलुज जल विद्युत निगम को सौंपा गया है।

बता दे कि इस बड़े प्रोजेक्ट को बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 5 साल की समय सीमा तय की है, इससे शिमला संसदीय क्षेत्र और मंडी संसदीय क्षेत्र को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस और फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी पूरी हो चुकी है और पीआईबी, प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट बोर्ड द्वारा इस को मंजूरी भी मिल चुकी है।

सुरेश कश्यप ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से 1382 मिलियन यूनिट बिजली उत्पाद होगा और उसमें से अगले 40 साल के लिए 12 फीसदी बिजली हिमाचल प्रदेश को मुफ्त प्राप्त होगी। इस प्रोजेक्ट से 4000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से नौकरी प्राप्त होगी। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां 500 लोगों को पक्की नौकरी मिलेगी।

Related Topics: