कैंची मोड़ से मंडी-भराड़ी पुल तक फोरलेन यातायात के लिए बंद – उपायुक्त
निर्माणाधीन फोरलेन की तुन्नू टनल का चल रहा अंतिम चरण का कार्य
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर के उपायुक्त आविद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सुरंग नम्बर 03 (तुन्नू) का अंतिम चरण का कार्य चल रहा है इस लिए 17 मार्च तक यह सुरंग यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है स्वारघाट-कीरतपुर व चंडीगड़ की ओर जाने वाले वाहन चालक पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-205 का प्रयोग करें और कीरतपुर से बिलासपुर व मंडी की ओर जाने वाले वाहन चालक पंजपीरी और मझेड़ नामक स्थान से फोरलेन की तरफ ना जाए और पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-205 का ही प्रयोग करें।