कैरियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन , अनुराग ठाकुर ने किया टॉप टेन में स्थान हासिल
नाहन
कैरियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप टेन में अपना स्थान बनाया।
अनुराग ठाकुर का शानदार प्रदर्शन:
कैरियर एकेडमी के छात्र अनुराग ठाकुर ने 99% अंक हासिल कर प्रदेश के टॉप टेन में सातवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने गणित, संस्कृत और कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
अन्य टॉप परफॉर्मर्स:
- अर्ण चौहान – 98%
- वंशिका – 97%
- देवांश मिश्रा – 97%
- धैर्य सैनी – 97%
- यशवी – 96%
- हितेषी – 96%
- पावनी शर्मा – 96%
- आयन – 96%
- भाविका राठी – 95%
- विभांश ठाकुर – 95%
- अनुष्का पराशर – 95%
प्रिंसिपल राजेश सोलंकी ने दी बधाई:
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सफलता हमारे छात्रों की कठिन परिश्रम, अभिभावकों के निरंतर सहयोग और शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है।”

चेयरमैन एस. एस. राठी ने की सराहना:
चेयरमैन एस. एस. राठी ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फाउंडेशन कोर्स से मिल रही है सफलता:
कैरियर एकेडमी के निदेशक मनोज राठी ने बताया कि विद्यालय में 9वीं और 10वीं कक्षाओं में फाउंडेशन कोर्सेज की शुरुआत की गई है। इसके तहत NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इससे छात्रों की बुनियाद मजबूत हो रही है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो रहे हैं।