HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के कैरियर एकेडमी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैश्विक स्तर पर प्रकृति व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता लाना है। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन एंव मुख्यातिथि शिव शंकर राठी द्वारा और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी की देख-रेख में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभागीय वन अधिकारी प्रदीप कुमार, हिमजन मचं अध्यक्ष कंवर सिहं नेगी रहे। इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, निबधं लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा कविता पाठ प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी अदभतु प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आयुष, चैतन्य व शांभवी ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में गुंजन, समृद्वि व निवेदिता ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में साक्षी ने प्रथम,नंदिता ने दूसरा व आरूषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अक्षिता, आयुष व प्राच ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कविता पाठ के सीनियर वर्ग में हिमांशु, प्रत्यषु व वंदना ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में रूहीका, फयोना व समीप धवन ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबधं लेखन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में उत्कर्ष प्रथम स्थान, आयषु रंधावा द्वितीय स्थान व वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त कि या। सीनियर वर्ग में तमन्ना ने प्रथम स्थान, यशिका पुंडीर ने द्वितीय स्थान व गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने अपने भाषण द्वारा बच्चों को अपने आसपास पेड़ लगाने, पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने तथा प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग ना करने की सलाह दी। पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर समन्वयक मनोज राठी, ललित राठी ,उप प्रधानाचार्या रोज़ डिसूज़ा व स्कूल के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group