Loading...

कॉपरेटिव इंस्पेक्टर राजेश जसवाल पर लगे सहकारिता आंदोलन को विभाजित करने के आरोप

PARUL • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

कॉपरेटिव इंस्पेक्टर कुल्लू पर सहकारिता आंदोलन को विभाजित करने का आरोप लगा है। आज जिला सहकार संघ कुल्लू में सहकारिता सप्ताह का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर जिला सहकार संघ के निदेशक बलदेव ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जिला में वर्तमान में इंस्पेक्टर राजेश जसवाल हैं उन्होंने सहकार आंदोलन को विभाजित किया है।

उन्होंने कहा कि यह इंस्पेक्टर जहां भी रहे वहां पर सहकारिता को विभाजित किया है। मंडी, चंबा के बाद अब कुल्लू में विघटनकारी नीति अपनाई है। इसके अलावा अन्य सदस्यों ने भी यह आरोप लगाया है।