Loading...

कॉलेज की छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर रहे 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज 

Ankita • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में एक फार्मेसी कॉलेज की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 2 युवकों द्वारा उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने संज्ञान में आया है। आरोपियों में से एक नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

पीड़ित छात्रा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकयतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी 2 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि नोएडा में कार्यरत ऊना जिले के एक गांव के युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाया है। स्नैपचैट पर वह उसे वायरल करने की धमकियां देता है और उसका मित्र भी इस मामले में शामिल है।

छात्रा ने एक बार पहले भी पुलिस के पास शिकायत की थी लेकिन आरोपियों ने माफी मांगकर और दोबारा इस तरह न करने की बात कही थी, लेकिन दोबारा छात्रा को ब्लैकमेल और परेशान किया जाने लगा, जिसके बाद तंग आकर छात्रा दोबारा पुलिस के पास पहुंची और दोनों के खिलाफ शिकायत सौंपी। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।