Loading...

कॉलेज छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या, मानसिक रूप से थी परेशान

SAPNA THAKUR • 31 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक युवती ने जहरीला प्रदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्रा की पहचान नितिका निवासी पुजारली नंबर-2 के रूप में हुई है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मृतिका के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है जिसके आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिका सरस्वती नगर कॉलेज सावड़ा में सेकेंड ईयर में पढ़ती थी जिसने चूहे मारने की दवाई निगल ली। इसके बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे तुरंत सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस द्वारा जब मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि युवती मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मामले की पुष्टि डीएसपी रोहडू चमन लाल ने की है।