Loading...

कोऑपरेटिव बैंक ने जारी किए जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा 232 रिक्तियों के लिए जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hpscb.com.) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय पर्यवेक्षकों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक आदि) दिखाना आवश्यक है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड….

  1. सबसे पहले एचपीएससीबी की आधिकारिक वेबसाइट (hpscb.com.) पर जाएं।
  2. होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन के तहत एडमिट कार्ड वाले नोटिस पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगइन करें।
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।