कोटी में कल इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ शिमला
11 केवी जोघो फीडर कोटी की आवश्यक मुरम्मत के चलते कोटी और मुंडाघाट अनुभाग के अंतर्गत आने वाले गांव रोहालठी, ठांठिया, धार करेवड़ी, कोटला बाग शलोठ,कोटी, चिखर, सतलाई, सेरी डगोण, कटैंया, मझार, जुग्गर, सेरी नीन सहित अनेक गांव में 25 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उप मंडल जुन्गा से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी बरसात आने से पूर्व बिजली की लाईनों और ट्रांसफार्मर की आवश्यक मरम्मत की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को बरसात में अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
विद्युत लाईनों की मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। संबधित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया गया है कि सामान्य विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड का सहयोग करें।