Loading...

कोलर वन बीट के कर्मियों ने जंगलों में चलाया ‘सफाई अभियान’

Ankita 1 Oct 2023 Edited 1 Oct 1 min read

70 किलो प्लास्टिक कैरी बैग इकट्ठा कर अभियान को बनाया सफल

HNN/ नाहन

स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के तहत कोलर वन परिक्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार के द्वारा की गई। इस मौके पर उन्होंने वन कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जंगल हमारे जीवन का आधार है जिनके कारण हमारा पर्यावरण संतुलन मानव जीवन को मजबूत सुरक्षा चक्कर देता है।

उन्होंने कहा कि हमें जंगलों को बेहतर बनाना है बल्कि यहां पर्यावरण संतुलन बनाए जाने को लेकर समय-समय पर सफाई भी की जानी चाहिए। बता दे कि इस दौरान वन कर्मियों के द्वारा वन क्षेत्र में सफाई अभियान चलाते हुए 70 किलो प्रतिबंध कैरी बैग इकट्ठा किए गए।

चलाए गए इस सफाई अभियान में वन विभाग के 25 अधिकारियों व कर्मचारी सहित प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। मौके पर वन खंड अधिकारी सुरेंद्र कुमार, गोपाल, सुनील शर्मा और नरेंद्र राणा. वन रक्षक नायब सिंह, शुभम, हेनू, मुकेश, लकी राम, देवराज, सुमित, नीलम शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।