Loading...

क्यारी स्कूल के मेधावियों पर बरसे इनाम, धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

PRIYANKA THAKUR • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

मुख्य अतिथि के रुप में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने करी शिरकत, दिए पुरस्कार

HNN/ नाहन

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल क्यारी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत करी। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल बिहारी लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

स्कूल के बच्चों द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसके बाद अजय सोलंकी ने स्कूल के बच्चों को संबोधित किया और नशे से दूर रहकर अनेकों खेल कूद खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य रघुवीर सिंह ठाकुर, उप प्रधान रणवीर सिंह ठाकुर, एसएमसी प्रधान रतन, परसोत्तम, किशन सिंह, देवराज ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, आत्माराम, मोहन, दौलत राम, मोनी ठाकुर, सतवीर सिंह, लक्ष्मी सिंह, भगत राम आदि लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।