उप-प्रधान रणवीर सिंह ठाकुर ने नवाजे मेधावी छात्र और छात्राएं
HNN/ नाहन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। इसमें पंचायत के उपप्रधान रणवीर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें अजय ठाकुर व आरती ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। प्रधानाचार्य नीलू चौहान ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और वंदेमातरम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंच का संचालन जागृति शर्मा व विपिन कुमार ने किया। मोनिका, आरती, यशु व सहयोगी बच्चों ने हरियाणवी नृत्य पेश किया। अजय, हिमांशु, अंकित व नवदीन ने ढोल जगीरा दा.., पर पंजाबी भंगड़ा पेश किया। करण, अनिकेत, निखिल, कार्तिक व सहयोगियों ने तेरी उंगली पकड़ के चला.., गीत पर सुंदर नृत्य पेश किया। मनीषा, हिमानी, सुहानी, विनस व सहयोगियों ने नी ते नचां नचां नी नच दी न.., गीत पर नृत्य से समां बांधा।
करन, अंशु, मोहित व सहयोगियों ने स्वर्ग से सुंदर देश हमारा.., समूहगान पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। अंकित व तनिष परमार ने नाटी द चस्का बुरा.., एकल नृत्य पेश कर समां बांधा। अंत में यशु, बिपाशा, आरती, मोनिका व सहयोगी ने ता धींग-ता धींग ता लाना धींग ता.., गाने पर नाटी डालकर रंग जमाया। अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
इसमें अजय और आरती ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा छठी कक्षा से मीनाक्षी, गीता देवी व वैशाली, सातवीं कक्षा से सचिन, अंशु व रीतू बाला, आठवीं कक्षा के मनीषा, काजल व हिमानी, नवमीं कक्षा से हिमांशु, सुमित व पूजा को सम्मानित किया गया।
जबकि दसवीं कक्षा से यशु, अंकित चौहान व बिपाशा, 11वीं कक्षा से अजय ठाकुर, आदित्य, विनाश व 12वीं कक्षा की संजना, लक्ष्मी देवी व डिंपल को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीलू चौहान, उप-प्रधानाचार्य नारायण सिंह, जागृति शर्मा, पूनम चौहान, द्रोपती मोहिल, बबली देवी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतन सिंह समेत स्कूल स्टॉफ, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group