Loading...

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत-इंगलैंड टेस्ट मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू

Ankita • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक खेले जाने वाले भारत-इंगलैंड टैस्ट मैच के लिए बुधवार से ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। वहीं ऑफलाइन टिकट मार्च के शुरूआत में काऊंटर पर मिलना आरंभ हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट के दाम तय करने के बाद ऑनलाइन बिक्री पेटीएम पर शुरू कर दी है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए 1000, 1200 और 1500 रुपये के सस्ती टिकटों के नौ स्टैंड रिजर्व रखे गए हैं। इनमें अभी तक तीन स्टैंड 1000, चार स्टैंड 1200 और दो स्टैंड 1500 रुपये की टिकटों के होंगे। धर्मशाला में कॉरपोरेट बॉक्स के अलावा 14 और स्टैंड हैं। इन स्टैंडों के दाम 1000, 1200, 1,500, 2,000, 2,500 और 10 हजार तय किए गए हैं।

क्लब लॉज मैन पैवेलियन के टिकट के दाम 10 हजार रुपये है। पैवेलियन टैरेस में टिकट के दाम 2500 रुपये होंगे। दर्शकों को टिकट के लिए बुकिंग फीस भी देनी होगी। उधर, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि बुधवार को टिकट के दाम फाइनल होने के बाद ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। मार्च माह के शुरूआत में काऊंटर पर भी टिकट बिक्री शुरू होगी।