Loading...

क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर व्यक्ति से ठगे इतने लाख रुपए…..

Ankita • 8 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू के भुंतर पुलिस थाना में क्रिप्टोकरेंसी का मामला मामने आया है। आरोपी ने भरोसा दिलाकर 10.90 लाख रुपए क्रिप्टो और फॉरेक्स के नाम पर ठग लिए हैं। पीड़ित व्यक्ति की पहचान नरेश कुमार निवासी रामधार, पीपलागे तहलील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नरेश ने बताया कि वह पारला भुंतर में मणिकर्ण रोड स्थित न्यू पुल के पास कंप्यूटर एजुकेशन ट्रेनिंग संस्थान चलाता हैं। उन्होंने बताया कि 2014 को उनकी मुलाकात जितेंद्र कुमार निवासी गरलोग जिला मंडी से हुई, जो ढालपुर में जेके ग्रुप चलाता है। इसके बाद 16 फरवरी 2022 को जितेंद्र ने क्रिप्टो व फॉरेक्स के नाम पर झांसा देकर 2.5 लाख रुपए चेक के माध्यम से ले लिए।

नरेश को इसका लाभ भी दिया और 29 अक्तूबर 2022 को चार लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से लिए। जबकि उसे चार लाख का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया था। इसके बाद जब नरेश ने अपने पैसे मांगे तो उन्हें कहा गया कि आपके पैसे क्रिप्टो और फॉरेक्स में डूब गए हैं। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।