लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

क्रिप्टो करेंसी स्कैम: हिमाचल पुलिस ने जीरकपुर में क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड कंपनी में दी दबिश

Ankita | 31 अक्तूबर 2023 at 7:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मामले में हिमाचल पुलिस अब तक इतने लोगों को कर चुकी है गिरफ्तार……

HNN/ शिमला

हिमाचल पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी स्कैम मामले में जीरकपुर में क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड नामक कंपनी के दफ्तर में दबिश दी। कंपनी से प्रॉपर्टी के कागजात की फोटोकॉपी, 12 स्वाइप मशीनें, एक लैपटॉप, प्रिंटर कब्जे में लिए गए है। बताया जा रहा है कि कंपनी के निदेशक राजेंद्र कुमार सूद की क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में अहम भूमिका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, जिला मंडी के बल्ह थाना के एसएचओ पुरुषोत्तम कुमार करीब 12 पुलिसकर्मियों के साथ जीरकपुर पहुंचे। बता दें उन्होंने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर नार्थ व्यू पार्क व्यापारिक प्रोजेक्ट स्थित क्यूएफएक्स ट्रेड लिमिटेड के दफ्तर में दबिश दी। कई घंटो तक जांच करने के बाद पुलिस टीम दफ्तर से बाहर निकली।

जानकारी के अनुसार, दफ्तर में शेरखान शेयर मार्केट के नाम पर दफ्तर खोला गया था और जिसकी आड़ में यहां क्रिप्टो करेंसी का धंधा किया जा रहा था। बता दें कि इस मामले में में अब तक हिमाचल पुलिस अभिषेक समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ठगी का यह मामला दस हजार करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]