Loading...

क्रिसमस से लेकर नववर्ष के जश्न तक तीन गुना बढ़ा पर्यटन कारोबार, पिछले 8 दिन में इतने लाख…

PRIYANKA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में इस बार पर्यटन कारोबार पटरी पर आखिर लौट ही आया। इस बार क्रिसमस से लेकर नववर्ष के जश्न तक प्रदेश में 3 गुना पर्यटन कारोबार बढ़ा है। ऐसे में जहां होटल कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं तो वहीं, व्यापारियों के चेहरे पर भी एक अलग ही रौनक देखने को मिली है। नववर्ष के बाद भी सैलानी हिमाचल के अन्य पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।

अकेले हिल्सक्वीन में 8 दिन में 6.5 लाख लोगों ने आवाजाही की है। शिमला में 24 से 31 दिसंबर के बीच करीब 6 लाख 50 हजार सैलानी पहुंचे। 8 दिनों में एक लाख दस हजार पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे। नए साल के जश्न के बाद भी शहर के अधिकांश होटलों में 70 फीसदी तक कमरे अभी भी बुक है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि क्रिसमस और नववर्ष कारोबारियों के लिए काफी सुखद रहा।

उधर, पुलिस अधीक्षक शिमला डॉ. मोनिका ने बताया कि 8 दिनों के भीतर करीब 1.9 लाख वाहन शिमला पहुंचे हैं। वाहनों की भारी भीड़ के बावजूद ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए शिमला पुलिस की ओर से खास बंदोबस्त किए गए थे। नए साल के जश्न के बाद भी शिमला में पर्यटक वाहनों की आमद जारी है।