Loading...

पांवटा में क्रेन की तार टूटने से 25 वर्षीय युवक की हुई मौत

By PARUL Published: 2 Mar 2024, 7:08 PM | Updated: 2 Mar 2024, 7:10 PM 1 min read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर तारूवाला के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां स्ट्रीट लाइट लगाते समय क्रेन की तार टूटने के कारण एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रोहित (25) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी अंबाड़ी, विकासनगर उत्तराखंड के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर तारूवाला के पास स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चला हुआ है। इसी के चलते शनिवार दोपहर को तारूवाला के पास क्रेन के जरिए से स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही थी। रोहित भी क्रेन के पास काम कर रहा था। इसी दौरान क्रेन की तार टूट गई और क्रेन से लोहे का झूला रोहित के सिर पर गिर गया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद अन्य कर्मचारी उसे तुरंत ही उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉक्टर विभुति शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Tags: