क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें आवेदन….
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश विवि क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा में शिक्षा सत्र 2024-25 में विभिन्न संकायों में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।
इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विवि और क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र की वेबसाइट से विवरणियां और प्रवेश फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अनुसार आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
हिमाचल विवि ने एमए संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, एमकाॅम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए और एलएलबी में प्रवेश परीक्षा ली थी और उसी के आधार पर उत्तीर्ण छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। एमएससी ज्यूलाॅजी और पीजीडीसीए में भी प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।