Loading...

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शुरू हुई डायलिसिस की निशुल्क सुविधा

Ankita • 14 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हंस फाउंडेशन की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। जिला कुल्लू के डायलिसिस मरीजों का फ्री में हंस फाउंडेशन उपचार करेगा। हंस फाउंडेशन ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में निशुल्क डायलिसिस सेवाएं शुरू कर दी है।

डायलिसिस केंद्र का सीपीएस सुंदर ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ किया। अस्पताल में रोजाना 16 मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। अब जो डायलिसिस मरीज पिछले दो-तीन महीनों से परेशान थे और उनका निजी सेंटरों में उपचार चल रहा था, अब उन्हें परेशानी नहीं होगी।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ही अब उनका फ्री में डायलिसिस होगा। हंस फाउंडेशन बिल्कुल निशुल्क मरीजों का डायलिसिस करवाएगा। सरकार और हंस फाउंडेशन के बीच यह एमओयू हुआ है।