क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में इस दिन आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू…
HNN/शिमला
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 18 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ब्रांच ऑफिस छोटा शिमला में डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पद निकाले गए हैं।
इसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजु, एक्स-आर्मी, एमबीए, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि आयु वर्ग 23 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो। वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक-आवेदिता का नाम रोजगार कार्यायल में ऑनलाईन पंजीकृत होना अनिवार्य है जो संबंधित साईट में घर बैठे कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 18 जून को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में सुबह 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।