Loading...

क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होना अति आवश्यक- नीरज नैय्यर

PRIYANKA THAKUR • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / चंबा

किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होना अति आवश्यक है। यह बात विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैय्यर ने कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति अपने क्षेत्र के विकास के लिए अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन के साथ-साथ बहु आयामी गतिविधियों में भाग लेने को कहा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में विद्यार्थियों का सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। विधायक ने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी विधायक निधि से 10 हजार रुपए की धनराशि देने की भी घोषणा की। स्कूल के खेल मैदान के विस्तार के लिए स्कूल प्रबंधन समिति को कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा। विधायक ने इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर समाधान किया।

शेष बची समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए प्रेषित किया गया। नैयर ने एचपीएमसी कार्यालय बालू में केंद्र प्रायोजित नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट यानी ई-नाम स्कीम के तहत लगभग 36 लाख रुपए की लागत की पैकिंग एंड ग्रेडिंग मशीन का विधिवत शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से किसान व बागवान फलों व आलू इत्यादि की पैकिंग और ग्रेडिंग करवाने का निशुल्क लाभ ले सकते हैं।