खंडहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/सोलन
जिला सोलन में परवाणू के पास खंडहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र रघुराज निवासी गांव व डाकघर टकसाल कसौली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार करीब तीन महीने से बद्दी में पेट्रोल पंप पर काम करता था। सात मार्च को वह शिवरात्रि के लिए घर आया था ओर 9 मार्च को वह घर से चला गया था। जिसके बाद टकसाल में काली मिट्टी के पास बने मंदिर के साथ खंडहर में उसका शव मिला है। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण बाहर ठंड में सोना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।