Loading...

खड़ामुख-होली मार्ग पर फिर हुआ भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद

By Ankita Published: 31 Mar 2024, 7:56 PM | Updated: 31 Mar 2024, 7:56 PM 1 min read

HNN/ चंबा

जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर में खड़ामुख-होली व तुंदहा-बन्नी माता मार्ग पिछले 2 दिनों में हुई लगातार भारी बारिश से हुए भारी भूस्खलन के कारण अभी भी बंद हैं। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दूंदा पुल के समीप आज रविवार को हुई बारिश के बाद भारी भरकम मलबा आ गिरा है। इससे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मार्ग को बहाल करने के लिए जेएस डब्ल्यू कंपनी तथा विभागीय मशीनरी जुटी हुई है। 

उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल गरोला के एसडीओ भाल चंद ठाकुर ने कहा कि भारी भूस्खलन के चलते यह मार्ग बंद हो गया है, जिसे खोलने के लिए मशीनरी लगा दी गई है।