Loading...

खड्ड किनारे खड़ी कार से चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस की टीम ने डडौर चौक के पास दो युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान चिराग (33) डाकघर नागचला तहसील बल्ह व अजय कुमार (26) सलापड़ कालोनी तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बल्ह की टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान उन्होंने डडौर चौक के साथ फोरलेन के नजदीक लगती खड्ड के किनारे खड़ी एक कार को देखा। कार में दो युवक सवार थे। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे 3.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एएसपी मंडी अमित यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।